Breaking News

सकरी क्षेत्र में प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, असामाजिक तत्वों द्वारा बहानो की बौछार ::- मचा हड़कम्प

# 26 Apr, 2021

सकरी(मनीष तिवारी):- लॉकडाउन को सख्ती से क्षेत्र में लागू कराने के लिये प्रशासनिक अमले ने सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुवे 7500 रुपये का चालान कटा वही क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई से असमाजिक तत्वों में हड़कम्प मचा हुआ है। सोमवार को तखतपुर एसडीएम आनन्द रूप तिवारी के नेतृत्व में सकरी नगर में बाईपास रोड पर सरदार ढाबा एवं यादव ढाबा में बैठाकर खाना खिलाने सहित बिना अनुमति के ढाबा संचालित करने,रामा लाइफ सिटी में दो दुकान जो बिना अनुमति के खुला हुवा था ,घुरू और अमेरी में सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाकर बिक्री करने वालो पर चलानी कार्रवाई की गई वही हांफ़ा में एक खुली दुकान पर कार्रवाई करते हुवे जुर्माना ठोका गया कुल मिलाकर 18 जगह दबिश देकर 7500 रुपये की चलानी कार्रवाई की गई।उक्त कार्रवाई में सकरी तहसीलदार पेखन टोंड्रे,गुरुदत्त पंचभाई,सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक,जोन कमिश्नर रमेश पाण्डेय,आरआई अखिलेश साहूपटवारी द्वय विनोद तम्बोली,सूरज दुबे सहित पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे। असामाजिक तत्वों पर की गई कार्रवाई:- पुलिस-प्रशासन की टीम ने सयुक्त रूप से घुरू,अमेरी,मेण्ड्रा,पाड़,सम्बलपुरी,बेलमुण्डी, सैदा,उसलापुर और हांफ़ा में सड़क पर घूम रहे असमाजिक तत्वों को पकड़कर घुब उठक-बैठक कराया और दोबारा सड़क में बेवजह घूमने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बहानो की बौछार:- सड़क पर बेपरवाही से घूम रहे लोगो के सामने जब अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुँचे तो बेवजह घुम रहे लोगो की घिघिया बंध गई जिसके बाद लोगो ने बहानो का अंबार लग गया कोई शादी के लिये लड़की देंखने जाने की बात कहने लगा तो कोई बीवी को लाने जाने की बात कहने लगा लेकिन प्रशासन ने किसी की एक नही सुनी और उन्हें वापस लौटाया।

Banner