Breaking News

तखतपुर में कोरोना के नए मामलों में आई भारी गिरावट, 24 घंटे में दर्ज हुए 33 नए केस,नगर में 7 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिले 26 संक्रमित

# 14 May, 2021

तखतपुर :- नगर में जारी कोरोना वायरस कहर के बीच पूरे एक महीने में तखतपुर ब्लॉक के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि नगर के साथ-साथ क्षेत्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब ढलान पर है। वही शुक्रवार को तखतपुर की बात करें तो पॉज़िटिव केस बेहद कम ही रहा है ! आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में मात्र 33 कोरोना संक्रमित मरीज ही मिले हैं तो वहीं इस महामारी की चपेट में आने वाले वर्ग की बात की जाए तो बुजुर्ग से लेकर 4 साल की बालिका भी अब कोरोना की चपेट में है ।

आज मिले मरीजों में तखतपुर नगर में सक्रमितो की संख्या राहत भरी गिरावट हो कर मात्र- 7 एवं ग्रामीण क्षेत्र की बात करेंगे तो अब भी संक्रमितो की संख्या में गत दिनो की अपेक्षा कम होते हुए 26 मरीज़ मिले ! जिसमें 21 वर्षीया युवती वार्ड क्रमांक 3 तखतपुर,40 वर्षीय पुरुष वार्ड क्रमांक 7 तखतपुर,35 वर्षीय पुरुष वार्ड क्रमांक 7 तखतपुर,51 वर्षीय पुरुष वार्ड क्रमांक 8 तखतपुर,20 वर्षीय युवक तखतपुर,26 वर्षीय युवक बेलसरी,33 वर्षीय पुरुष बेलसरी,

4 वर्षीया बालिका मोढ़े,36 वर्षीय पुरुष निगारबंद,36 वर्षीया महिला चुलघट,48 वर्षीय पुरुष चुलघट,26 वर्षीया युवती छिरहा,13 वर्षीय युवक कोड़ासर,30 वर्षीय पुरुष अमोलीकापा, 28 वर्षीय युवक कपसियाकला,10 वर्षीय बालक कुआं,56 वर्षीय पुरुष खम्हरिया,42 वर्षीय पुरुष नरोतीकापा,70 वर्षीय पुरुष जेएसएस गनियारी,34 वर्षीया महिला घुटकु,35 वर्षीया महिला निरतू,34 वर्षीय पुरुष बहतराई,28 वर्षीय युवक लोखंडी,42 वर्षीया महिला सैदा,24 वर्षीया युवती सकरी,26 वर्षीया युवती सकरी,30 वर्षीय पुरुष आसमां सिटी सकरी,41 वर्षीय पुरुष आसमां कॉलोनी,33 वर्षीय पुरुष उसलापुर,55 वर्षीय पुरुष उसलापुर,4 वर्षीया बालिका उसलापुर,25 वर्षीया युवती उसलापुर,31 वर्षीया महिला उसलापुर,वही भीमपुरी में 18 वर्षीय युवक एवं नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक के बुजुर्ग डॉक्टर पिता का कोरोना से देहांत हो गया ! लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते नगर में लॉक डाउन का दौर हफ़्तों से चल रहा है, वही अब फिर से एक हफ़्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है ! इस दौरान मरीजों की संख्या लगातार कभी बढ़त कभी कम देखने मिल रहा था !

नगर में आज अन्य दिनो की अपेक्षा कोरोना मरीजो की संख्या दर बहुत कम हुआ ! वही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना गत दिनो की अपेक्षा फिर रिकार्डतोड़ गिरावट आया जो की राहत भरी ख़बर है ! वही सख्त लॉकडाउन की वजह से कोरोना कि चैन टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है !

Banner