Breaking News

दोस्त के फार्म हाउस मिलने पहुँचे जोड़े साथी युवक की संदिग्ध मौत

# 29 May, 2021

तखतपुर:- खम्हरिया निवासी महिला व युवक परिचित के फार्म हाउस में पहुँचे साथ रुके ज़हा अचानक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई हैं, इस मामले की तखतपुर पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खम्हरिया देवरी निवासी राजू यादव उम्र (48) अपने पड़ोसी महिला आशा ध्रूव को लेकर आज दोपहर १ बजे जोरापारा में एक परिचित दोस्त के फार्म हाउस में मिलने गया । जहां दोनों एक साथ मिले और रात्रि में ही राजू यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गाँव के ग्रामीण ने यह सूचना तखतपुर पुलिस थाने में दीं ! पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर मामले को जांच में ले लिया है। युवती शादीशुदा नहीं है । वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला के साथ ग्रामीण राजू यादव आया था उस महिला के साथ ही दोनो ने अकेले समय गुज़ारा ! वही पुलिस अभी तक मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रही कि आखिर किस कारण मौत हुआ है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल पाएगा।

 

Banner