Breaking News

गंगा पालीक्लीनिक में अनुचित उपचार और ज्यादा राशि वसूली की शिकायत पर 3 सदस्य कमेटी करेगी जांच

# 25 Jun, 2021

तखतपुर :- उपचार कराने के लिए गंगा पॉलीक्लिनिक में जाने वाले मरीजों से अत्यधिक राशि वसूली और उचित इलाज नहीं किए जाने के संबंध में भड़ास में प्राथमिकता से लगाए गए ख़बर एवं नगर युवक कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर एसडीएम आनंद रूप तिवारी ने कार्यवाही करते हुए तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर उन्हें जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

विदित हो कि नगर के पुराना बस स्टैंड में संचालित गंगा पॉलीक्लिनिक के संचालक डॉ अभिषेक जयसवाल के द्वारा कोरोना जांच एवं इसके उपचार में कोताही बरतने तथा अत्यधिक राशि वसूली किए जाने के संबंध में मरीज बच्चू यादव ने शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से किया था! समाचार को भड़ास ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था इस खबर के बाद नगर के युवक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी देवांगन के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी ।तखतपुर एसडीएम ने ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए बीएमओ डॉ निखलेश गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल चिकित्सक सुनील हंसराज जितेंद्र ठाकुर की टिम गठित किया है ।जो जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे ।इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। टेबल पर शासकीय दवाई शासन के और विभाग के गाइडलाइन के अनुसार किसी भी निजी चिकित्सक या प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों के घरों में या क्लीनिक में किसी भी तरह के शासकीय दवाई नहीं रखा जा सकता है ,परंतु डॉक्टर अभिषेक जयसवाल के टेबल में शासकीय दवाई का डिब्बा और दवाई भी देखा जा सकता है और यह निशुल्क मिलने वाली दवाई उनके टेबल तक कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है।

 

Banner