Breaking News

अंधेरे का फ़ायदा उठा कर मनियारी नदी में दबंगई कर रहे रेत का अवैध उत्खनन

# 08 Sep, 2021

तखतपुर (निलेश धनकर):- रेत के अवैध उत्खनन से मनियारी नदी पर बने डेम को नुकसान होने की आशंका से क्षेत्र के लोग चिंतित हो गए हैं ।पूरे क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से अवैध रेत खनन कर्ताओं का हौसला बुलंद है। कभी कभार 1,2 ट्रैक्टर को जब्ती बना लिया जाता है लेकिन कोई खास कार्यवाही नहीं होने से फिर से वे उसी काम में लग जाते हैं । नगर सहित पूरे क्षेत्र से रात्रि 3 बजे से ही मनियारी नदी में रेत निकालने के लिए ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगी रहती है। अंधेरे का फायदा उठाकर बेधड़क रेत निकालने जाते हैं। और डंप भी करते हैं जिसे कई गुना ज्यादा दाम पर बेचते हैं। अवैध रेत उत्खनन से जहां खनिज विभाग को रॉयलटी का तो नुकसान हो ही रहा है ।नदी का कटाव भी बढ़ते जा रहा है ।अब आलम यह है कि मनियारी नदी पर बने डैम के पास से ही रेत निकालना शुरू कर दिया गया है, जिससे डैम के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है। इसी तरह यदि रेत का उत्खनन होता रहा तो बहुत जल्दी ही डेम को नुक़सान हो सकता है तथा क्षेत्र के लोगों के लिए जल रोकने के लिए बनाया गया यह साधन भी टूट जाएगा, मनिहारी नदी में चेक डैम बने होने के कारण पूरे क्षेत्र में जलस्तर बना हुआ है, गर्मी के दिनों में क नगर सहित पूरे क्षेत्र के लिए निस्तारी का सबसे बड़ा साधन है। वाहन मालिकों के लिए तो यह एक वरदान है जहां पर भी अपनी वाहनों को धोते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग मनियारी नदी पर ही स्नान करते हैं लेकिन अवैध रेत खनन कर्ताओं को शायद यह सब रास नहीं आ रहा है। इसलिए वे धड़ल्ले से रेत निकालने में लगे हुए हैं। लोगों की मांग है कि अधिकारियों के द्वारा इस पर कड़ी कार्यवाही की जाए, जिससे अवैध रेत उत्खनन और उसका परिवहन बंद हो सके और लोगों को राहत मिल सके। वही भड़ास से बातचीत में राहुल गुलाटी खनिज इस्पेक्टर बिलासपुर ने कहाँ कि वे टीम भेजकर कार्रवाई करेंगे साथ ही एस एल द्विवेदी अनुभाग अधिकारी जल संसाधन विभाग ने बताया कि मौके का मुआयना कर गेट को बंद कर एनीकट में पानी भरा जाएगा अभी कचरा आने के कारण गेट को खोल दिया गया था

Banner