Breaking News

दिग्गज नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य भोलानाथ तिवारी एवं पुत्र शुभम को कोर्ट से मिली जमानत

# 24 Dec, 2021

तखतपुर(निलेश धनकर) :- दिग्गज नेता व पूर्व जनपद सदस्य अपने पुत्र के साथ तलवार लेकर गांव के पंच को मारने के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां शुक्रवार को सेशन से पिता पुत्र को जमानत मिल गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुरु जनपद सदस्य व नेता भोलानाथ तिवारी अपने पुत्र शुभम तिवारी के साथ गांव के पंच दुर्गेश सूर्यवंशी पिता जवाहर सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष को पुरानी रंजिश को लेकर 16 दिसम्बर की रात्रि में गाली गलौज करते हुए अपने पुत्र शुभम तिवारी के साथ तलवार व लाठी लेकर हमला कर दिया था ! जिसमें मुरु पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 पंच दुर्गेश सुर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जैसे ही घटना की सूचना प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष व सरपंच आदित्य उपाध्याय मिली वे अपने साथ पंच दुर्गेश सूर्यवंशी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

पीड़ित दुर्गेश सूर्यवंशी बिलासपुर आजाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया जहां पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 307, 34 आर्म एक्ट 25,27, हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पिता पुत्र को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सेशन कोर्ट बिलासपुर से पिता पुत्र को जमानत मिल गई है।

Banner