Breaking News

नगर में नहीं हो रहा है कोरोना गाइड-लाइन का पालन,मास्क एवं सोशल डिस्टेंस से लोग कर रहे परहेज़

# 08 Jan, 2022

तखतपुर :-नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है ! बीते 24 घंटे में 2 वर्ष के बच्चे सहित नगर से 9 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 8 संक्रमित मिले ! देखा जाए तो नगर एवं क्षेत्र में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है !

आज की सूची देखे 👇

40 वर्षीय युवक वार्ड-क्रमांक-3, 40 वर्षीय युवती वार्ड -क्रमांक-8, 57 वर्षीय पुरुष वार्ड क्रमांक 7,50 वर्षीय पुरुष तखतपुर,35 वर्षीया महिला तखतपुर,38 वर्षीया महिला तखतपुर,42 वर्षीया महिला तखतपुर,54 वर्षीय पुरुष तखतपुर,37 वर्षीय पुरुष तखतपुर,35 वर्षीय पुरुष उसलापुर,40 वर्षीय पुरूष उसलापुर,39 वर्षीया महिला उसलापुर,50 वर्षीय पुरूष सकरी,40 वर्षीया महिला सकरी,35 वर्षीया महिला सकरी,9 वर्षीया बालिका सकरी,2 वर्षीय बालक सकरी से कोरोना पाजीटिव पाए गए ! नगर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

नगर के सदर बाज़ार, पुराना बस स्टैंड मंडी चौक तहसील चौक होलिका चौक में खरीदारी कर रहे लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करा रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। दुकानों पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग और दुकानदार मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी कर रहे है।सावधानी न बरतने के कारण नगर में संक्रमण बढ़ सकता है। इसके अलावा बसों में भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। बसों में सफर करने वाले यात्री मास्क का प्रयोग करने से परहेज कर रहे हैं।

Banner