Breaking News

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर जान बचाने वाले..नगर के 4 समाजसेवी को बिलासपुर एसपी ने किया सम्मानित

# 24 Jun, 2022

तखतपुर :- सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर जान बचाने वाले नगर के चार युवकों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर आज सम्मानित किया गया। सड़क दुर्घटना होने पर जहां कुछ लोग घायलों की मदद करने को छोड़ वीडियो बनाकर स्थिति देखते रहते हैं वहीं कुछ ऐसे युवक भी है जो घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने में जुट जाते हैं। ऐसे ही नगर के चार युवकों को लोगों की मदद कर जान बचाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने कहा कि लोग आज भी इस बात के लिए डरते हैं कि यदि हम घायलों की मदद करते है तो उन्हें बाद में कानूनी उलझनों में पड़ सकते हैं लेकिन यह गलत है लोगों को घायलों की मदद जरूर करनी चाहिए और किसी की जान बचाना या तकलीफ में उन्हें मदद करना निश्चित रूप से एक पुण्य का कार्य है। क्षेत्र के लोगों ने जो मदद कर जान बचाई इसके लिए पुलिस विभाग उनका आभार मानती है और इन युवकों को "गुड सेमेंरिटर्न" के रूप में प्रशस्ति पत्र दिया जा गया है जिसमें एलडरमैन मो अज़मतहुसैन नट्टू,नजरुदीन जिन्दरान, हनीफ अहमद,हीरेन्द्र ठाकुर शामिल है विदित हो कि एल्डरमैन नट्टू जायसी के द्वारा कोरोना काल के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद की थी उस समय ऑक्सीजन मैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे जहां पर जरूरत पड़ती थी स्वयं सिलेंडर लेकर पहुंच जाते थे और लोगों की मदद करते थे इसके लिए उन्हें और भी सम्मानित किया जा चुका है।

Banner