Breaking News

अधेड़ की तालाब में मिली लाश,पुलिस कर रही मामले की जांच

# 01 Aug, 2022

सकरी(मनीष तिवारी):- सोमवार को सुबह नगर के राजिम तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।आनन-फानन में इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी गई पुलिस शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। मामला सकरी थाना का है नगर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित राजिम तालाब में सोमवार को पानी मे डूबी एक लाश मिली। जिसकी पहचान सकरी बाजार पारा निवासी प्रदीप यादव पिता चैतराम यादव उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई ये पेशे से वेल्डर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि ये घटना संभावित कल रात की है उक्त अधेड़ मछली पकड़ने के लिये बिजली तार के माध्यम से तालाब के पास गया हुवा था संभावना जताई जा रही है कि इसी दौरान तार कहि से कटा हुवा था और इसी करंट की जद में आकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिये रवाना करने में जुटी हुई है।

Banner