Breaking News

जादू-टोना के संदेह पर “हीरो” को तब्बल मारकर युवक ने की बर्बरतापूर्वक हत्या

# 02 Aug, 2022

तखतपुर(शेरू ठाकुर):- गाँव मे फूक-झाड़ सहित टोनही विवाद को लेकर तब्बल चला ! तब्बल से आरोपी गाँव के ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, घटनास्थल से आरोपी फरार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी निवासी हीरो खांडे पिता कुमार खांडे उम्र 32 वर्ष की मां को गांव के शिव कुमार द्वारा तुम्हारी मां टोन्ही है मेरे घर में फूक झाड़ करके मेरे घर के परिवार वालो को परेशान करने का आरोप लगाकर गाली गलौज कर रहा था। जहां हीरो खांडे मेरी माँ को गाली गलौज मत करो कहकर मना किया जहां आरोपी शिव कुमार द्वारा शराब के नशे में धुत होकर तब्बल से हीरो खांडे के ऊपर हमला कर दिया जहां हीरो के सिर व अन्य हिस्से में तब्बल लगने से उसके मौके पर ही मौत हो गई । गांव के लोगों ने तब्बल चलने की जानकारी तखतपुर पुलिस को दीं जहां जानकारी लगते ही तखतपुर आरक्षक सत्यार्थ शर्मा घटनास्थल पहुँचे पुलिस को देखकर आरोपी शिवकुमार भाग गया। जानकारी आरक्षक तखतपुर थाना प्रभारी सुम्मत साहू को दिया गया जहां सुम्मत साहू पुलिस बल के साथ ग्राम हरदी पहुंचे और घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Banner