Breaking News

टक्कर मारने पर बाइक चालक युवक का पीछा कर महिला ने….की चप्पलों से सरेराह पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

# 27 Sep, 2022

तखतपुर (शेरू ठाकुर):- दो मोटर सायकल का आपस में जमकर टक्कर हुआ ! जिससे एक मोटर सायकल चालक बुरी तरह से घायल हो गया जहां एक महिला ने एक युवक की जमकर सरेराह चप्पल से पीटाई कर दी !

देखें वीडियो 👇

आसपास में खड़े लोग भौचक रह गए जिसका विडियो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन महिला युवक की क्या कारण से पीटाई कर रही है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हथनी खुर्द थाना पथरिया निवासी राजेश भास्कर पिता पंचम भास्कर उम्र (36) अपने बुलेट सीजी 12 सी 0687 से अपने घर जा रहा था। तभी बेलसरी के पास पहुंचा ही था कि सामने की ओर से आ रहे। अमोरा थाना जरहागांव निवासी कन्हैया दास मानिकपुरी पिता शीतल दास मानिकपुरी उम्र (30) अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बीबी 6935 का चालक ठोकर मार दिया। जिससे बुलेट चालक राजेश भास्कर घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद कन्हैया दास मानिकपुरी भागने लगा जिसे देख महिला ने पीछा करते हुये संगम नगर के पास रोककर चप्पल से सारे आम पीटाई कर दी। पीटाई करते किसी ने अपने मोबाइल में विडियो बना लिया। जो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन महिला युवक को क्यों पिटाई किया अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं घायल राजेश भास्कर को डायल 112 टीम ने तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

Banner