Breaking News

सिटी बस का ट्रायल शुरू, बिलासपुर से तखतपुर में दौड़ेगी -2 बसें

# 03 Dec, 2022

तखतपुर (शेरू ठाकुर) :- आखिरकार पौने 3 साल बाद नगर के सड़कों में फिर से सिटी बस दौड़ने लगी है।शुक्रवार को पांच रुट पर 8 सिटी बसों का ट्रायल किया गया है। बिलासपुर नगर निगम प्रबंधक के मुताबिक एक 2 दिनों के भीतर 10 बसों के साथ नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। बिलासपुर नगर निगम के पास मौजूदा स्थिति में 50 सिटी बसें हैं सभी पौने 3 साल तक कोनी स्थित सिटी बस डिपो में खड़ी रही ऐसे में सभी में मरम्मत की आवश्यकता थी शासन के निर्देश के बाद पहले चरण में 10 बसों को सुधार लिया गया है सिटी बस सेवा के संचालन के लिए इन बसों को सड़क पर उतारा गया है शुक्रवार को 5 वोटों में 8 सिटी बस का ट्रायल रन किया गया है आने वाले एक-दो दिनों के भीतर नियमित परिचालन चालू कर दिया जाएगा। इसमें किराया शुल्क शासन के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। कहां मिलेगी सेवा। 

रुट. बस की संख्या।

तखतपुर से बिलासपुर - 2

बिलासपुर से मल्हार - 1

बिलासपुर से कोटा - 2

बिलासपुर से लूतरा - 1

बिलासपुर से रतनपुर - 2 2 महीनों के भीतर चलने लगेगी सभी बसें। सिटी बस प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि अन्य बसों की मरम्मत चल रही है सभी बसों को सड़क में लाने के लिए कम से कम 2 महीने का समय लगेगा उन्होंने जानकारी दी है कि जैसे-जैसे बसें बनने लगे कि उनका परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसलिए हो रहा है ट्रायल

इस बार सिटी बस परिचालन का ठेका मेगा वेंचर कंपनी को दिया गया है ऐसे में बस परिचालन करने वाले सभी कर्मचारी बदल गए हैं ड्राइवर कंडक्टर के साथ पूरा स्टाफ नया है ऐसे में उन्हें रूट स्टॉपेज की जानकारी देने के लिए ही सिटी बस का ट्रायल किया जा रहा है इस दौरान सिटी बस में यात्रियों को बैठाया भी जा रहा है ट्रायल होने की वजह से किराया ना लेकर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

Banner