Breaking News

नशे की गिरफ्त में कसमसा रहा शहर….’जाल' में फंस रहा 'कल’

# 07 Mar, 2025

तखतपुर। वरुण सिंह कलम से.✍️। वर्षों से धूल बिजली, पानी, गंदगी और तमाम तरह की समस्याओं के बीच तखतपुर नगर इन दिनों गंभीर नशे की गिरफ्त में कसमसा रहा है यह खबर शराब सेवन करने वालो को लेकर नहीं है यह खबर जिसे सरकार बेचने की इजाजत नहीं देती और यह ऐसा गंभीर नशा है की जिसके गिरफ्त से किसी के बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है ! जानकारी के अनुसार प्रतिष्ठित परिवार के युवा और मुखिया इन दिनों सफेद एवं गीले नशे के गिरफ्त में है ।

नशे से गिरफ्त एक परिवार के मुखिया नाम ना बताने की शर्त में भड़ास को बताया कि मैं एक साल में 14 लाख का सफेद नशा कर चुका और मेरे बच्चे अब भूखे मर रहे है मैं इस नशे का आदि हो गया हूँ इससे कभी वापस नहीं हो सकता साथ ही मेरे साथी भी अपना घर बर्बाद कर चुके है हम सभी नशेड़ी एक साथ बैठ कर देर शाम तक सूखा नशा करते है ! अगर पैसे कम पड़े तो इंजेक्शन का सेवन करते है ! आज ही एक मदिर को अपना ठीहा बनाये नशेड़ियों के स्थान को नसेड़ियो के परिवार वाले ने मोहल्ले वालो के साथ ताला लगा दिया ! अगर इनके सरगना को नहीं पकड़ा गया तो हमारा शहर और भी बर्बाद हो सकता है जहाँ से कभी वापसी नहीं होगी ! सफेद नशे का सरगना खुलेआम कॉलेज के रास्ते नशे की सामग्री बेच रहा है ! जिसपर किसी तरह की कोई रोकटोक नहीं है। यहां की युवा पीढ़ी बरबाद हो रही है और अभिभावक परेशान हैं। अब देखना ये है की जिसके कारण लोगों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा व्यर्थ में बर्बाद हो रहा है अगर वह उन पैसों को अपने परिवार के अच्छे कार्य में लगाएं तो निश्चित रूप से समाज की रूपरेखा बदल जाएगी और आगामी युवा पीढ़ी आज भटकाव के रास्ते से बचे ।

 

Banner