Breaking News

नगर कांग्रेस में अंतर्कलह, क्या 'बिहारी' की अनदेखी पड़ सकती है भारी ?? दोहराई जा रही पुरानी कहानी

# 16 Jan, 2026

तखतपुर – इन दिनों नगर और क्षेत्र के चौक-चौराहों पर राजनीति की चर्चा गरमाई हुई है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति ?? लेकिन यह चर्चा खुशी की कम और असंतोष की ज्यादा है। पूर्व पार्षद और कद्दावर नेता 'बिहारी' को नजरअंदाज कर शैलेंद्र निर्मलकर को कमान सौंपना, अब पार्टी के भीतर एक सुलगता हुआ सवाल बन गया है।

वफादारी बनाम सियासत: दो दशक का सफर दांव पर बिहारी केवल एक नाम नहीं, बल्कि क्षेत्र के सबसे बड़े वोट बैंक "समुदाय" का चेहरा माने जाते हैं। दो दशकों से अधिक समय से पार्टी को सींचने वाले बिहारी को जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और विधायक देवेंद्र यादव का बेहद करीबी माना जाता रहा है। इसके बावजूद, ऐन वक्त पर उनकी दावेदारी पर 'सेंधमारी' होना कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रहा है।

क्या दोहराई जा रही है पुरानी कहानी? कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा आम है कि यह पहली बार नहीं है जब बिहारी के साथ ऐसा हुआ हो। ठीक एक साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष की टिकट के समय भी उनके साथ इसी तरह की 'सेंधमारी' की गई थी। अब संगठन की कमान सौंपने के मामले में भी उन्हें पीछे धकेलना, समर्थकों के गले नहीं उतर रहा है।

बड़े वोट बैंक की नाराजगी:– इस नियुक्ति के बाद से एक बड़ा समुदाय और युवाओं के एक बड़े वर्ग में भारी आक्रोश है।

समुदाय का प्रभाव: बिहारी के साथ एक बड़ा और संगठित समुदाय जुड़ा है। युवाओं में रोष: समाज के युवाओं का मानना है कि उनके नेता के हितों की बार-बार अनदेखी की जा रही है। चुनावी गणित: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह नाराजगी दूर नहीं की गई, तो आगामी वर्षों के चुनावों में कांग्रेस को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

वर्तमान स्थिति और भविष्य की राजनीति :– वर्तमान में नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेंद्र निर्मलकर पहले से ही पार्षद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में एक सक्रिय और अनुभवी जमीनी नेता (बिहारी) को दरकिनार करना नगर की राजनीति में नया उबाल लेकर आया है। युवाओं के भीतर सुलग रही यह आग आने वाले समय में क्या रुख अख्तियार करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या कांग्रेस अपने इस पुराने और निष्ठावान सिपाही को मना पाएगी? या फिर नगर के जूनियर जोगी के द्वारा किए गए 'सेंधमारी' की यह राजनीति आने वाले चुनावों में पार्टी का समीकरण बिगाड़ देगी? फिलहाल, नगर की हवाएं एवं क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सक्रिय युवा को बनाए जाने के निर्णय को सही मान रही है !

Banner