Breaking News

तखतपुर सीएमओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

# 20 Feb, 2026

तखतपुर - नगर पालिका में भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब एक बड़े कानूनी संकट में बदल गया है। हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के मामले में तखतपुर पुलिस ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई राहुल कंस्ट्रक्शन द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद की गई।

🏗️ क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, राहुल कंस्ट्रक्शन ने तखतपुर नगर पालिका के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण का टेंडर लिया था। विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कार्य भी समय पर पूरा कर लिया था। समस्या तब शुरू हुई जब काम पूरा होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने भुगतान रोक दिया।

💸 भुगतान के लिए भटकता रहा ठेकेदार बताया जा रहा है कि भुगतान के लिए ठेकेदार महीनों तक नगर पालिका के चक्कर काटता रहा, लेकिन अधिकारियों की हीला-हवाली के कारण उसे अपनी मेहनत की राशि नहीं मिली। अंततः, थक-हारकर राहुल कंस्ट्रक्शन ने न्याय के लिए माननीय उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाया।

🚔 गिरफ्तारी की नौबत क्यों आई ?

सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सीएमओ को पेशी पर हाजिर होने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सीएमओ पेशी से नदारद रहे। कोर्ट के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया गया। अदालत ने इसे 'कोर्ट की अवमानना' माना और सख्त रुख अपनाते हुए सीएमओ के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इसी वारंट के आधार पर तखतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीएमओ को उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इसकी चर्चा विभाग एवं नगर में जमकर हो रही है

Banner