Breaking News

​तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में मनवाया लोहा

# 13 Mar, 2026

तखतपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक श्री धर्मजीत सिंह की मांग पर राजस्व मंत्री ने ग्राम विजयपुर को उप-तहसील बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

🏛️सदन में उठी मांग और मिली मंजूरी :- सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने राजस्व विभाग की मांगों का समर्थन करते हुए क्षेत्र की इस पुरानी आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि विजयपुर में 9 पटवारी हल्के और बेलपान के 8 पटवारी हल्के शामिल हैं। इन दोनों राजस्व मंडलों को मिलाकर एक पूर्ण उप-तहसील बनाने की जरूरत थी। यहाँ वर्तमान में नायब तहसीलदार पहले से ही कार्यरत हैं, जिसे अब पूर्ण दर्जा प्रदान किया गया है। राजस्व मंत्री का निर्णय विधायक की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सदन में घोषणा की कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर को उप-तहसील का दर्जा दिया जाता है।

जनता को होने वाले लाभ विजयपुर को उप-तहसील का दर्जा मिलने से स्थानीय ग्रामीणों को कई सहूलियतें मिलेंगी:- जिसमें राजस्व मामलों का निपटारा होगा अब ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दस्तावेजों में आसानी होगी जैसे जाति, निवास प्रमाणपत्र और फौती जैसे कार्यों के लिए भटकना नहीं होगा। प्रशासनिक केंद्र बनने से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।

Banner